भोपाल | मध्य प्रदेश में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है। नए डीजीपी के चयन के लिए 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
UPSC चेयरमैन की मौजूदगी में होगा चयन पर मंथन
बैठक में UPSC चेयरमैन, मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एसीएस होम संजय शुक्ला और वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा शामिल होंगे। बैठक में नए पुलिस महानिदेशक के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।
12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम भेजे गए
राज्य सरकार ने नए डीजीपी के चयन के लिए 12 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम दिल्ली भेजे हैं। इन नामों पर विचार करने के बाद तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा।
तीन नामों के पैनल से चुना जाएगा नया DGP
बैठक में तैयार किए जाने वाले तीन अधिकारियों के पैनल में से एक नाम पर अंतिम चयन किया जाएगा। इसी प्रक्रिया के बाद मध्य प्रदेश को नया पुलिस महानिदेशक मिलने का रास्ता साफ होगा।