उत्तराखंड सरकार अपने चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में होगा। राज्य सरकार और संगठन इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं और इसे प्रभावशाली और आकर्षक बनाने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सफल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य सरकार के पिछले चार वर्षों में किए गए प्रमुख कार्यों और उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में यह भी दर्शाया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने किस प्रकार प्रगति की है और विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किस हद तक सफल रहा है।
इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कई नई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं विकास परियोजनाओं और जनकल्याण संबंधी पहलों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। इसमें सुरक्षा मंच सज्जा प्रतिभागियों की सुविधा और मीडिया कवरेज जैसी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जनता के बीच अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है और इसे यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल चार साल की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास और नई योजनाओं की दिशा का मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।
Comments (0)