उत्तराखंड में 9 मार्च से संभावित विधानसभा बजट सत्र से पहले राज्य सरकार जनता और विशेषज्ञों के साथ संवाद कर रही है ताकि आगामी बजट को अधिक प्रभावी और जनता की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके। इस पहल के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 फरवरी को खटीमा में जनता के साथ बजट को लेकर संवाद किया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों विभिन्न सेक्टर के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया ताकि बजट के प्रस्तावों पर व्यापक सुझाव और राय प्राप्त की जा सके।
लोगों और विशेषज्ञों से लिया जाएगा इनपुट
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं और सुझावों को सीधे सुनना और उन्हें बजट में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आगे बताया कि अगले कुछ दिनों में बजट का अगला संवाद पौड़ी जनपद में आयोजित किया जाएगा जहां लोगों और विशेषज्ञों से और अधिक इनपुट लिया जाएगा। बजट संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी क्षेत्रों के लोगों की आवश्यकताएं सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता और नई नीतियों का प्रभाव सीधे जनता तक पहुंचे। इससे सरकार को न केवल वित्तीय योजना तैयार करने में मदद मिलेगी बल्कि जनता के दृष्टिकोण को समझकर उनके लिए अधिक लाभकारी और समावेशी बजट तैयार किया जा सकेगा।
इस पहल के तहत आम जनता के सुझावों विशेषज्ञों की राय और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगामी बजट को तैयार किया जाएगा जिससे उत्तराखंड में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले और बजट अधिक पारदर्शी एवं उत्तरदायी बने।
Comments (0)