भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरे 90 विधानसभा में पद यात्रा करेंगे। इस पद यात्रा में कांग्रेस बूथ स्तर तक जाकर सरकार की उपलब्धियों को भी जनता को बताने कार्य करेगी । प्रदेश मुख्यालय बैठक लेकर इसका निर्णय किया गया वही कांग्रेस की इस पद यात्रा पर विपक्ष का कहना है कि, कांग्रेस को भारत जोड़ो नही बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकलने की आवश्यकता है।
कई प्रदेशों में पद यात्रा शुरू करने जा रही है
भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस अब इस यात्रा के तर्ज पर कई प्रदेशों में पद यात्रा शुरू करने जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभाओं में भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस पैदल यात्रा करेगी। इस पैदल यात्रा के स्वरूप को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें 2 अक्टूबर से पार्टी ने पदयात्रा शुरू करने का फैसला किया है। सभी जिलों और विधानसभाओं में होने वाली इस पदयात्रा में सभी बड़े नेता अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा करेंगे।
संकल्प शिविरों के जरिए सत्ता हासिल करने की राह में है
कांग्रेस जहां पदयात्रा कर रही है। वही भाजपा ने संकल्प शिविरों के जरिए सत्ता हासिल करने की राह में है। इस के लिए 6 अक्टूबर को प्रदेश के सारी पदाधिकारी महानदी के किनारे गंगरेल के किनारे जूट रहे है। कांग्रेस द्वारा किये जा रहे पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया। जिसमे उन्हीने कहा कि कांग्रेस में जिस तरह पार्टी छोड़ने की प्रक्रिया जारी है। उसे देखकर यही लगता है कि इन्हें भारत जोड़ो नही बल्कि कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़े- देवास : कला वीथिका के तीन युवा कलाकारों ने बनाई रंगोली,नवरात्र में माँ दुर्गा के नौ रूपो को उकेरा रंगोली में
सत्ता प्राप्ति में कांग्रेस भाजपा दोनो पीछे नही रहना चाहती
फिलहाल राजनीतिक गतिविधियों के जरिये सत्ता प्राप्ति में कांग्रेस भाजपा दोनो पीछे नही रहना चाहती। इसलिए जंहा कांग्रेस पद यात्रा का हथियार इस्तेमाल कर रही है तो वहीं भाजपा अपने कैडर की ताकत को एकजुट और मजबूत करने की कवायद में जुटी गई है। दोनो ही ओर से चल रहे इन प्रयासो में फिलहाल कोशिश जनता का समर्थन हासिल करने से ज्यादा ये अभी अपनी अपनी सेना को मजबूत करने पर ज्यादा फोकस है।
Comments (0)