मध्य प्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी चल रही है। एक तरफ दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं, एमपी में बीजेपी संगठन अगले साल के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बीते दिनों एमपी में भारी मतों से हुई जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि हर बूथ पर मोदी.. इस अभियान को एमपी में भारतीय जनता पार्टी 64,523 बूथों पर लेकर जाएगी।’ इस तरह बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिंजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें तीन राज्यों में बीजेपी ने हीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ तेलंगाना में जीत हासिल की। मिंजोरम में ZPM ने जीत दर्ज की।Read More: प्रदेश में इस दिन होगा नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव, शेड्यूल जारी