CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए। 1 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि विकास यात्रा में प्रभारी मंत्री के दौरे ज्यादा रहेंगे। माइक्रो प्लानिंग कर दौरे तैयार करें। मंत्री, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। सांसद भी इस विकास यात्रा में शामिल होकर केंद्र और राज्य की योजनाओं, कार्यक्रमों और लोकार्पण, शिलान्यास में भाग लेंगे।
तीन चरणों में विद्युत संयोजन का कार्य किया जाएगा
वहीं बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रि-परिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 से वित्तीय वर्ष 2024-25 तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभागीय निर्मित, निर्माणाधीन एवं भविष्य में निर्मित होने वाले 31 हजार 425 भवनों में विद्युत व्यवस्था के लिए 79 करोड़ 7 लाख रूपए के बजट की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य राज्य मद से किया जायेगा। तीन चरणों में विद्युत संयोजन का कार्य किया जाएगा। पहले चरण में 14,214, दूसरे चरण में 10,907 और तीसरे चरण में 6,304 आंगनवाड़ी भवन में विद्युत संयोजन किया जायेगा।
5डे वर्किंग सिस्टम को जारी रखने का फैसला
इसके साथ ही कैबिनेट में राज्य सरकार ने 5डे वर्किंग सिस्टम को जारी रखने का फैसला लिया है और इसके आदेश जारी हो गए हैं। नए आदेश के अनुसार अब नए साल में भी प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में 5 दिन का कार्य दिवस रहेगा। मध्यप्रदेश में सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी दफ्तरों में काम होगा। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी। इससे पहले ये सिस्टम 31 दिसंबर 2022 तक ही लागू रखने के आदेश थे। राज्य शासन ने मंगलवार को नए आदेश जारी करते हुए इसे आगामी आदेश तक यथावत रखने के आदेश दिए हैं।
31 दिसंबर 2022 कर दिया गया था
इससे पहले भी कोरोना चलते सरकारी दफ्तरों में 5 दिवस 31 अक्टूबर 2021 तक के लिए लागू किया गया था। इसके बाद 1 नवंबर से 6 दिन कार्य दिवस होना तय हो गया था, लेकिन सरकार ने इसे और आगे बढ़ा दिया। इसके बाद मार्च 2022 तक बढा़या गया। इसके बाद इसे बढ़ाते बढ़ाते 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया था।
ये भी पढ़े- Chhattisgarh: आज पीएम मोदी से राज्यपाल उइके करेंगी मुलाकात
Comments (0)