मध्यप्रदेश के पीएचई मंत्री संपतियां उईके के गृह जिले मंडला के ग्राम माधोपुर डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, यहां डायरिया के प्रकोप से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हो गए। बता दें कि, उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्टी दस्त के मरीजों की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन अमला एक्शन में आ गया है। नल जल से सप्लाई होने वाले पानी से संक्रमण की आशंका को देखते सप्लाई बंद कर दी गई है।