विधानसभा चुनाव के बाद जिले में तीन महीने में चार हजार 257 मतदाता बढ़ गए। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी हो गई है।दरअसल इनमें पुरुष मतदाता की संख्या एक हजार 422 और महिला मतदाताओं की संख्या दो हजार 838 हैं। वहीं तीन महीने में नरेला विधानसभा क्षेत्र में चार मतदाता कम हुए हैं। इसके अलावा सातों विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड जेंडर मतदाता भी तीन घट गए हैं।इनकी संख्या 174 से घटकर 171 हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया गया है। इसमें अब छह से 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Comments (0)