भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी मुख्यालय में आज नामांकन दाखिल किया हैं। नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत भाजपा हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई। इन सभी नेताओं ने चुनाव अधिकारी के समक्ष नितिन नबीन के समर्थन में प्रस्ताव पत्र जमा कर दिए हैं।
नितिन नबीन भाजपा अध्यक्ष बनने पर गर्व की बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन प्रोसेस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ठाकुर ने कहा कि, नितिन नबीन को चुनने का भारतीय जनता पार्टी का फैसला न सिर्फ पार्टी के लिए बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है।
प्रधानमंत्री मोदी का Gen Z के लिए बड़ा संदेश
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि, यह प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से Gen Z के लिए एक बड़ा मैसेज है, जिसमें उन्हें राजनीति में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, आने वाले चुनावों में, हम नितिन नबीन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता हमें जीतने में मदद करेगी।
Comments (0)