जयपुर: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को हाईजैक किए जाने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। विमान के जयपुर में उतरते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए अंदर पहुंचे।सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।
हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को बुधवार सुबह जयपुर डायवर्ट किया गया। विमान को लेकर हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान विमान और उससे जुड़ी सुरक्षा परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
मंगलवार शाम फ्रैंकफर्ट से भरी थी उड़ान
विमान ने मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। इसे बुधवार सुबह करीब 4:15 बजे दिल्ली पहुंचना था।हालांकि, दिल्ली पहुंचने से पहले विमान को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे हाईजैक की सूचना को प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
विमान की जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हाईजैक की सूचना किस आधार पर मिली थी और जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने आई है या नहीं।मामले में सुरक्षा एजेंसियों और एअर इंडिया की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।