छतरपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ताकीद के वाबजूद अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। धसान नदी में टीला और अलीपुरा रेत घाट की पर्यावरण स्वीकृति नहीं है। ऊपर से लिफ्टर व मशीनों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इसके साथ ही करारागंज सहित छह अन्य घाटो पर मशीनो से उत्खनन हो रहा है। किसानो के खेत से जो डंफर और ट्रैक्टर निकल रहे, उसका किसान विरोध कर रहे है, लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा है।
धसान नदी में टीला और अलीपुरा रेत घाट की पर्यावरण स्वीकृति नहीं है। ऊपर से लिफ्टर व मशीनों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।