अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। उसके पूर्व देश भर में उत्सव का माहौल है। वही इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला ने पाटनीपुरा स्थित सांई मंदिर और गौ शाला में साफ-सफाई की। इस दौरान बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीयने कहा कि, कांग्रेस ने कभी भगवान राम के अस्तित्व को स्वीकारा ही नहीं था, इसलिए उनके इस फैसले पर ताजुब नहीं करना चाहिए।