इसी साल के अंत में एमपी में विधानसभा का चुनाव होना हैं। जिसे देखते हुए सत्तादल बीजेपी इस बार 2018 वाली गलती दौहराना नहीं चाहती। इस लिए ही इस बार के चुनाव में भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतर रही हैं। अपनी चुनावी तैयारी में धार देने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की पार्टी कार्यालय में एक बड़ी बैठक हुई।
मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी बीजेपी महिला मोर्चा की टीम "लाड़ली बहना योजना" को लेकर अब हर घर की महिलाओं तक पहुंचने की योजना बना रही है।