पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज यानी रविवार (3 दिसंबर) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी नतीजे सामने आ गये हैं। बीजेपी तीन राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज कर चुकी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में जीत की खुशी की लहर है।
नरेंद्र सिंह तोमर का रिएक्शन
मध्य प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना रिएक्शन देते हुआ कहा, "छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिली जीत के लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पीएम मोदी के लोकप्रियता की है। यह जीत मध्य प्रदेश में विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को मिला समर्थन है।" उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश सहित दो अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने बीजेपी के जीत को पूरा श्रेय पीएम मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया।
उन्होंने कहा कि यह जीत मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को मिला हुआ समर्थन है। बीजेपी को ऐतिहासिक समर्थन जनता ने दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में नई सरकार जनता के अपेक्षा के अनुरूप काम करे और मध्य प्रदेश में विकास कार्य करे।
जानिए प्रहलाद सिंह पटेल का रिएक्शन
तो वहीं केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद सिंह पटेल ने भी बीजेपी की जीत पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैंने कहा था कि 2003 को 2023 में दोहराया जाएगा और आज यह नतीजों में देखा जा सकता है। मैं मध्य प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने कहा था कि 2003 का दृश्य 2023 में दिख रहा है और वो अब परिणाम के रूप में दिख रहा है। उन्होंने आगे पीएम मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत में पीएम मोदी के नाम का मैजिक है।
Read More: जानें MP के टॉप फाइव अमीर और गरीब विधायक के नाम