आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन जीव संरक्षण के विषय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एमपी की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में रखा गया। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत भी मौजूद रहे। जहा मंत्री रामनिवास रावत ने अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि, बागों के संरक्षण में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है।
भोपाल की सीमा में बाघ घूमते हैं
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में करीब 20% बैग मध्य प्रदेश में मौजूद है प्रदेश में करीब 25 लाख से ज्यादा पर्यटन बागों के कारण आते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, भोपाल एकमात्र ऐसी राजधानी है जिसकी सीमा में बाघ घूमते हैं। हम और भी सौभाग्यशाली है पूरे एशिया में चीता नहीं पाए जाते लेकिन एमपी में हैं,नए टाइगर रिजर्व और सेंक्चुअरी जहां टाइगर नहीं हैं, वहां भी व्यवस्था की जाएगी।
चीता प्रोजेक्ट गति पकड़ रहा है
सीएम ने आगे कहा कि, चीता प्रोजेक्ट गति पकड़ रहा है, गांधी सागर में चीते छोड़े जा रहे है। बहुत जल्द ही आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, रातापानी को भी वाइल्ड लाइफ सेंट्री बनाने की तैयारी की जा रही है, इसके अलावा सीएम यादव ने कहा कि, नाग पंचमी निकट आ रही है। किंग कोबरा भी हमारे यहां विलुप्त है। उसकी भी खोज और गणना होनी चाहिए।
Writer BY Utsav Gupta
Comments (0)