मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने दो केंद्रीय मंत्रियों समेत पांच सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। इनमें दो केंद्रीय मंत्रियों- प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर- को मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल माना जा रहा है। इसी तरह सांसद रीति पाठक, राव उदय प्रताप सिंह और राकेश सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। इस्तीफा देने के बाद पटेल और तोमर एक साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर पहुंचे। वहां वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सात सांसदों को उम्मीदवार बनाया था। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला की निवास सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा। इसी तरह सतना में सांसद गणेश सिंह की भी हार हुई। यह दोनों ही सीटें 2018 में कांग्रेस के पास थी। पार्टी ने प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर सीट पर, नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमनी सीट पर, रीति पाठक को सीधी सीट पर, राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम सीट पर और राव उदय प्रताप सिंह को गाडरवारा विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया गया था। गणेश सिंह और कुलस्ते को छोड़कर शेष पांचों सांसद चुनाव जीत चुके हैं।

Comments (0)