बिहार के सीएम नीतीश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, कुछ नेताओं की कथनी एवं करनी में अंतर होता है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि, नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे। वे पहले ही बोल चुके थे कि किसी हालत में मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। वे संयोजक बनना चाहते थे तो बना देते, इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं थी। उन्हीं के द्वारा विपक्षी गठबंधन का प्रयास किया गया था।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सभी ने मिलकर उन्हें संयोजक बनने का आफर भी दिया था, जिसे उन्होंने ही मना कर दिया। फिर इस प्रकार का कदम उठाने का क्या मतलब है।