मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और कोहरे के बीच मावठे यानी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश के पास से दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रहे हैं, जिनके असर से पूर्वी जिलों में बादल छाने के अच्छे आसार हैं। भोपाल, नर्मदापुरम समेत कई इलाकों में पूरे दिन बादल बने रहेंगे।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 19 और 21 जनवरी की रात से सक्रिय हो रहा है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर पड़ेगा और प्रदेश में भी बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों में तेज ठंड से राहत मिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
आज सुबह प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया जिले में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य स्थानों के तापमान इस प्रकार रहे:
खजुराहो: 5.8°C
नौगांव-उमरिया: 6°C
रीवा: 6.4°C
पचमढ़ी: 6.8°C
मंडला: 7.2°C
मलाजखंड: 7.6°C
पांचों बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा
भोपाल: 11°C
इंदौर: 12°C
ग्वालियर: 10°C
उज्जैन: 13°C
जबलपुर: 10.5°C
आगामी मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात के असर से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन 22 जनवरी के बाद मावठे की बारिश के साथ ठंड एक बार फिर लौट सकती है।
Comments (0)