मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ पार्टी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। आज, 19 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है, जिसमें पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है, जबकि 20 जनवरी को इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वे भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।
इस अहम राजनीतिक प्रक्रिया के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ बैठक करेंगे और संगठन चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम-
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- सुबह 11 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचेंगे
- मध्यांचल उत्सव 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल
- दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय जाएंगे
- भाजपा मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया कार्यक्रम में भाग लेंगे
Comments (0)