मध्यप्रदेश में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हुई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाने का वादा किया था। मंगलवार को हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अब इसी को लेकर कांग्रेस ने सत्ता दल से सवाल किया। कांग्रेस के किए गए सवाल के जवाब में बीजेपी ने लाडली बहनों योजना की राशि 1250 रुपए से बढाकर 3000 रुपए करने पर जानकारी दी है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी ने लाडली बहनों को योजना की राशि 1250 रुपए से बढाकर 3000 रुपए करने पर जानकारी दी है।