इंदौर में होली के पांचवें दिन यानी आज रंगपंचमी पर ऐतिहासिक गेर निकाली जाएगी। 3 किलोमीटर लंबे गेर में टैंकरों से रंग बरसाए जाएंगे। इस बार गेर देखने के लिए 370 छतों की ऑनलाइन बुकिंग हुई है। करीब 3 किलोमीटर लंबे गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और एनआरआई समेत लाखों लोग शामिल होंगे। राजवाड़ा क्षेत्र में आज सुबह 10.30 बजे से गेर निकलने का सिलसिला शुरू होगा। इसे देखने के लिए लाखों लोग पहुंचेंगे इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गेर देखने के लिए 370 छतें बुक!
होली के पांचवें दिन रंगपंचमी के दौरान इंदौर में गेर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी 19 मार्च बुधवार को विश्व प्रसिद्ध गैर निकाली जाएगी जिसका रूट 3 किलोमीटर लंबा होगा। गेर में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस बार तीन गेर और एक फाग यात्रा निकाली जाएगी, 370 लोगों ने छत की बुकिंग कराई है। इस साल की गेर में बुक माई शो पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये का चार्ज किया गया। ऐसे 370 लोगों ने छत की बुकिंग कराई है।
राजवाड़ा से निकलेगी ऐतिहासिक रंगारंग गेर
राजवाड़ा क्षेत्र के टोरी कॉर्नर से सुबह 10.30 बजे गेर निकलने का सिलसिला शुरू होगा। गेर को देखने के लिए शहर भर से हुरियारों की टोलियां राजवाड़ा पहुंचेंगी। पूरा इलाका रंगों से सराबोर होगा। हर उम्र के लोग इस अद्भुत नजारे को देखेंगे।
होलकर राजवंश के समय से चली आ रही परंपरा
कहा जाता है कि इंदौर में गेर की परंपरा होलकर राजवंश के समय से चली आ रही है। इस दिन होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने निकलते थे। शुरुआत में वे बैलगाड़ियों में फूल और रंग लेकर सड़कों पर निकलते थे। होलकरों ने समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर त्योहार मनाने के उद्देश्य से यह परंपरा शुरू की थी।
Comments (0)