मध्य प्रदेश के 32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 23 मार्च को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के स्थाई कर्मचारी जुटेंगे। संगठनों ने सरकार को हड़ताल की लिखित जानकारी दी है।लगभग सभी विभागों के काम प्रभावित होंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले हड़ताल होगी। 32 हजार स्थायी कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ, 28 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण और 55000 अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर रेट का वेतन देने की मांग की जा रही है।
कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि आदेशों का लाभ अनियमित कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। बीते 9 सालों से सातवें वेतनमान लागू नहीं किया गया। आश्वासन के बाद भी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया।
Comments (0)