भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 काफी व्यस्त रहने वाला है। 2026 की शुरुआत टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी। साल के अंतिम महीने में भारत को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। फरवरी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने खिताब का बचाव करेगी। इसके बाद IPL 2026 का आयोजन होगा और उसके बाद जुलाई में इंग्लैंड का दौरा। बीसीसीआई ने अभी तक इंग्लैंड दौरे तक का शेड्यूल ही घोषित किया है, लेकिन दिसंबर तक का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड दौरा से होगी शुरुआत
भारत 2026 की शुरुआत 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से करेगा। इसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी को समाप्त होगी।
जनवरी 2026: न्यूजीलैंड का भारत दौरा
वनडे सीरीज
-
11 जनवरी: भारत vs न्यूजीलैंड – पहला वनडे, वडोदरा
-
14 जनवरी: भारत vs न्यूजीलैंड – दूसरा वनडे, राजकोट
-
18 जनवरी: भारत vs न्यूजीलैंड – तीसरा वनडे, इंदौर
टी20 सीरीज
-
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
-
23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
-
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
-
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
-
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम
टी20 वर्ल्ड कप 2026
टी20 वर्ल्ड कप फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा।
ग्रुप मैच
-
7 फरवरी: भारत vs USA – मुंबई
-
12 फरवरी: भारत vs नामीबिया – दिल्ली
-
15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान – कोलंबो
-
18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड – अहमदाबाद
नॉकआउट (अगर क्वालिफाई किया)
-
21 फरवरी–1 मार्च: सुपर-8 मुकाबले
-
5 मार्च: सेमीफाइनल – मुंबई
-
8 मार्च: फाइनल – अहमदाबाद
IPL 2026 और अन्य दौरे
-
मार्च–मई 2026: IPL 2026
-
जून 2026: अफगानिस्तान का भारत दौरा (3 ODIs + 1 टेस्ट)
-
जुलाई 2026: इंग्लैंड दौरा – 5 T20Is और 3 ODIs
इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
T20 सीरीज
-
1 जुलाई: पहला टी20 – चेस्टर-ले-स्ट्रीट
-
4 जुलाई: दूसरा टी20 – मैनचेस्टर
-
7 जुलाई: तीसरा टी20 – नॉटिंघम
-
9 जुलाई: चौथा टी20 – ब्रिस्टल
-
11 जुलाई: पांचवां टी20 – साउथैम्पटन
वनडे सीरीज
- 14 जुलाई: पहला वनडे – बर्मिंघम
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे – कार्डिफ
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे – लॉर्ड्स, लंदन
Comments (0)