कानपुर: कानपुर में बुधवार को रेल हादसा सामने आया है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से निकलते ही चौरीचौरा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। अनवरगंज से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 15003 के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश शुरू कर दी गई।
कानपुर स्टेशन से निकलते ही बेपटरी हुई चौरीचौरा एक्सप्रेस
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना हुई थी। स्टेशन से कुछ ही दूरी तय करने के बाद ट्रेन के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए।अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।
ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे
बताया जा रहा है कि हादसे में चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे बेपटरी हुए हैं। ट्रेन अनवरगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बहाली कार्य में जुटे हुए हैं।
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
इस रेल हादसे में राहत की बात यह है कि अभी तक किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, अचानक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण यात्रियों में काफी दहशत देखी गई।रेलवे प्रशासन की ओर से मौके पर स्थिति संभालने और ट्रेन संचालन को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद, बहाली का काम जारी
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेपटरी हुए डिब्बों को पटरी पर लाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। रेलवे की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।