रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर मोहन मरकाम ने कहा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सरकार की उपलब्धियों,नीतियों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच गए थे। जिसपर भानुप्रतापपुर की जनता ने अब मुहर लगा दी है। हमारे लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है 2023 से पहले हमे यह सीट जितनी ज़रूरी थी। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा भाजपा आदिवासी समाज के कंधो पर बंदूक रखकर चलाना चाहती थी। फुट डालो राज करो की नीति पर भाजपा चल रही थी। पर भाजपा का यह मंसूबा काम नही आया भाजपा के मसूबे पर जनता ने पानी फेर दिया है। यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है त्रिकोणी मुकाबलों में भी भाजपा के परंपरागत पोलिंग में हमने जीत दर्ज की है।
भाजपा ने आरक्षण को मुद्दा बनाया था
हमारी सरकार ने विशेष सत्र के माध्यम से आदिवासियों को आरक्षण देने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता को हक देने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। हमारी सरकार ने पहले भी किया था और अब भी आदिवासियों के हित में फैसला कर रही है। मोहन मरकाम ने भाजपा की हार पर चुटकी लेते हुए कहा की भाजपा के दिग्गज नेता जो भाजपा के चाणक्य कहे जाते है वो चाणक्य भी प्रचार प्रसार में फेल रह गए। क्योंकि राज्य सत्कार की 4 साल की उपलब्धियों के दम पर हमने यह चुनाव जीता है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राज्यपाल से मांग की। राज्यपाल से आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर को लेकर मांग की, कहा राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखा था। हमारी सरकार ने इसपर तत्परता दिखाई और विशेष सत्र बुलाकर संशोधन विधेयक पास किया।
ये भी पढ़े- प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान, गुजरात के बाद एमपी में समय आ गया है, 2023 में मध्यप्रदेश इतिहास रचेगा
बिल पर जल्द हस्ताक्षर कर दे
मोहन मरकाम ने राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि, अगर सरकार ने हमे चिट्ठी लिखी थी तो उनका भी दायित्व बनता है की वे बिल पर जल्द हस्ताक्षर कर दे ताकि जो नियुक्तियां रुकी हुई है वो समय पर हो जाए। कांग्रेस द्वारा महाधिवेशन का आयोजन रायपुर में करने को लेकर भाजपा के दिए गए बयान पर कहा की अजय चंद्राकर की बात को में वैसे भी कोई तवज्जो नही देता। वे शुरू से ही ऐसे विवादित बयान देते रहे है। रही बात आयोजना करने की तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है की राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर हो रही है। 2023 में चुनाव भी होना है तो कही ना कही नई ऊर्जा का संचार कार्यकर्ताओं में होगा ।
Comments (0)