MP Assembly Elections Result : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे का दौर जारी है। अब तक के रुझानों को देखते हुए भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। इस चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट वितरण, योजनाओं और रैली और रोड शो भाजपा की जीत में अहम फैक्टर साबित हुए हैं। एमपी का यह चुनाव पीएम मोदी के नाम पर लड़ा गया, ऐसे में अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बजाय पीएम मोदी का फेस आगे रखा गया। और 'एमपी के मन में बसे मोदी और मोदी के मन में एमपी' चुनावी गीत के साथ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास हुआ।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे का दौर जारी है। अब तक के रुझानों को देखते हुए भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। इस चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट वितरण, योजनाओं और रैली और रोड शो भाजपा की जीत में अहम फैक्टर साबित हुए हैं।