Bhopal News: पिछले 6 दिन से संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 6वां दिन है। बीते 5 दिनों से अपनी मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहें हैं। बता दें अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आंदोलन किया था और मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
विधानसभा घेराव की चेतावनी दी थी
बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों का पत्र खून से लिखा है। मांगें पूरी न होने पर 20 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी भी दी थी। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। नियमितीकरण और निष्काषित कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर ये हड़ताल हो रही है। जिले में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में संविदा चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, कम्प्यूटर और मैनेजमेंट कैडर के कर्मचारी पदस्थ हैं, ये सभी हड़ताल पर हैं
मुख्यमंत्री शिवराज को ज्ञापन सौंपेंगे
इस बीच आज बैतूल जिले से 100 से 150 संविदा स्वास्थ्य कर्मी भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। ये सभी संविदा कर्मी बस और टेक्सियो से भोपाल के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी विधानसभा का घेराव करने एक लिए जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज को ज्ञापन सौंपेंगे।
अपनी मांगों को रखेंगे
हजारों स्वास्थ्यकर्मी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने आएंगे और उनके सामने अपनी मांगों को रखेंगे। इनमें कई मांगें तो 24 साल और उससे भी अधिक पुरानी हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने तमाम जिम्मेदारों यानी अलग-अलग विभागों के अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग सालों में 700 से ज्यादा आवेदन दिए हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इसीलिए अब स्वास्थ्यकर्मी काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं।
अपनी जान पर खेलकर सेवाएं दी
कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में हमने अपनी जान पर खेलकर सेवाएं दी थी, लेकिन सरकार हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन की तरफ से जारी नीति में सामने लाया गया था। जिसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, नियमित होने तक नियमित कर्मचारियों के वेतन का 90 प्रतिशत वेतन देने का आदेश दिया गया था। लेकिन 5 जून 2018 की नीति लागू नहीं होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़े- MP NEWS: मध्य प्रदेश में तीन IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें किसे मिली जिम्मेदारी
Comments (0)