उज्जैन रेप केस को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि, शिवराज सिंह के जंगलराज में मध्यप्रदेश महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के लिए नर्क बन चुका है। उन्होंने आगे कहा कि, उज्जैन की पीड़ित मासूम उत्तर प्रदेश की भीख मांगने वाली विक्षिप्त बच्ची है।
MP पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय रही
कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि, सतना में उसकी FIR दर्ज नहीं हुई। परिवार वाले ढूंढ़ते रहे, उन्हें घुमाया जाता रहा। सतना के पुलिस महकमे ने ये जानने की कोशिश नहीं की क्या ये वही बच्ची तो नहीं है? ये बच्ची वहां कैसे आई उसको अगवा किया गया क्या हुआ? MP पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय रही। उन्होंने आगे बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा वहां क्यों नहीं गए। कैलाश विजयवर्गीय जो अस्पताल से 1 किलोमीटर दूर रहते हैं वो तक नहीं गए।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म में नंबर वन स्टेट मध्य प्रदेश है
सुप्रिया श्रीनेत ने उज्जैन रेप केस पर बात करते हुए कहा कि, एक दलित बच्ची के साथ ये अमानवीय व्यवहार हुआ है, लेकिन महिला बाल विकास मंत्री चुप हैं, NCPCR चुप है, महिला आयोग चुप है। पुलिस और प्रशासन का फेलियर है, ये चुनावी महोत्सव मना रह रहे हैं। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि, नाबालिग के साथ दुष्कर्म में नंबर वन स्टेट मध्य प्रदेश है।
Comments (0)