रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णदास को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नियुक्ति आदेश के अनुसार आर. कृष्णदास मुख्यमंत्री को मीडिया, संचार रणनीति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे। उनकी भूमिका मुख्यमंत्री के कार्यों, नीतियों और निर्णयों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने में अहम होगी।
सरकार द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आर. कृष्णदास को सचिव स्तर के समकक्ष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उनकी नियुक्ति से राज्य सरकार की मीडिया और संचार व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। आर. कृष्णदास को मीडिया क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है और उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक एवं मीडिया प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Comments (0)