जबलपुर : कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का बचाव करते हुए FIR दर्ज किए जाने का विरोध किया है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने इस मामले पर कहा कि, वायरल वीडियो के आधार पर किसी पर FIR करना गलत है। मुकदमा दर्ज करने से पहले राजा पटेरिया के वायरल वीडियो की जांच की जानी चाहिए थी पर जांच ना करते हुए सीधे ही उन पर FIR की गई जो की गलत है।
एसपी को इस मामले के संबंध में पत्र लिखा
वहीं कमलनाथ के द्वारा सभी जिले के एसपी को इस मामले के संबंध में पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया कि, भारतीय जनता पार्टी के दबाव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा FIR ना की जाए। प्रत्येक मामले की जांच के बाद अगर कोई भी कार्यकर्ता या नेता दोषी पाया जाता है तो उस पर FIR दर्ज की जाए।
प्रदेश सरकार द्वारा तानाशाही दिखाई जा रही
वहीं कांग्रेस के बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय यादव ने भी मामले को लेकर अपने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, प्रदेश सरकार द्वारा तानाशाही दिखाई जा रही है। बिना जांच के FIR करना सरकार की तानाशाही है। FIR दर्ज करने से पहले किसी भी मामले की जांच की जाना चाहिए।
देश की राजनीति गरमा चुकी
वहीं लगातार मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा अपनी तानाशाही मामले को लेकर दिखाई जा रही है। गौरतलब है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जिसमें पूर्व मंत्री राजा पटेरिया प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद से प्रदेश समेत देश की राजनीति गरमा चुकी है।
ये भी पढ़ें - कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, सीएम शिवराज ने कहा- ये विद्वेष की पराकाष्ठा
Comments (0)