मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है। कांग्रेस उन चेहरों पर मध्य प्रदेश में फिर से दांव लगा सकती है जो विधानसभा के चुनाव हार गए हैं। एआईसीसी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। हालांकि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, तरुण भनोट, विजयलक्ष्मी साधो और कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा जा सकता है।
बीजेपी की तरह कांग्रेस भी अपने बड़े नेताओं को लड़ाएगी चुनाव