विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मप्र कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन तीन स्तर पर सर्वे कराकर किया जाएगा। इसमें नाम आने पर ही टिकट के लिए संबंधित के नाम पर विचार होगा। एक सर्वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करा रही है तो दो सर्वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कराए जा रहे हैं। इसमें एक सर्वे लोकसभा समन्वयकों का होगा तो दूसरा प्रभारी द्वारा किया जाएगा। 31 जनवरी तक यह कार्य पूरा करके अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को रिपोर्ट दी जाएगी, जिसके आधार पर प्रत्याशी चयन होगा।
प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से पिछले चुनाव में कांग्रेस ने केवल एक सीट छिंदवाड़ा में जीती थी। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुसार 10 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की बढ़त रही है। इनको केंद्र में रखकर पार्टी काम कर रही है।

Comments (0)