आमजन को खुश करने वाले नंबर वन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल को बनाया गया है। दरअसल INAS-C वोटर्स के देशव्यापी सर्वे में यह बात सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि, देश में सबसे anti-incumbency छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की है और यह सर्वे लोग अपने सीएम से कितने खुश हैं। इस बात का पता लगाने के लिए कराया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री प्रथम स्थान और देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे पायदान पर हैं। अब सर्वे का रिपोर्ट आने के पश्चात एक तरफ कांग्रेस इसे अपनी उपलब्धि बता रहा है तो दूसरी तरफ भाजपा इस सर्वे को फर्जी करार दे रहा है।
भूपेश बघेल ने जो योजनाएं बनाई है उसे राज्य की उन्नति हो रही
सर्वे रिपोर्ट को लेकर अगर बात कांग्रेस की हो तो कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इसे गौरव का विषय बताते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो योजनाएं बनाई है उसे राज्य की उन्नति हो रही है और लोग इन योजनाओं से खुश हैं। वहीं दूसरी ओर अगर बात विपक्ष की करें तो सर्वे के आधार पर मुख्यमंत्री को नंबर वन मुख्यमंत्री बताने पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को केवल और केवल ठगने का काम किया है। इसी कारण आज हर वर्ग का व्यक्ति प्रदेश के मुखिया से नाराज है, लेकिंन यह बात समझ से परे है। आखिरकार किस आधार पर सर्वे रिपोर्ट में भूपेश बघेल को नंबर 1 बताया गया है।
ये भी पढ़े- इस बार मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 का होगा आयोजन, 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेगें शिरकत
मुख्यमंत्रियों की तुलना में नंबर वन पोजीशन पा चुके हैं
इसके पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे देश के मुख्यमंत्रियों की तुलना में नंबर वन पोजीशन पा चुके हैं पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता की नजरों में सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री का भी खिताब मिल गया है। हालांकि इस पूरे सर्वे को भाजपा आधारहीन बता रही है। लेकिन इस सर्वे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, अकेले केवल भूपेश बघेल को ही नंबर वन नहीं बताया गया है। बल्कि दूसरे पायदान पर देश की राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जनता की नजरों में पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया गया है।
Comments (0)