छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पेश होने पर विपक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा- यह केंद्र का विषय
इस विषय में कानून बनाने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा- समवर्ती सूची पर केंद्र और राज्य को कानून बनाने का अधिकार है। सामाजिक, आर्थिक विषयों पर राज्य सरकार कानून बना सकती है।
सत्तापक्ष- विपक्ष के बीच तीखी बहस
चरणदास महंत ने कहा- यह सामाजिक आर्थिक विषय कैसे हो गया। यह व्यक्तिगत लोगों को लाभ पहुंचाने का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- समवर्ती सूची में सामाजिक आर्थिक विषयों पर कानून बनाने का अधिकार है। मध्यप्रदेश में पहले से इस पर कानून बना है। 2018 में मध्यप्रदेश में भी विधेयक पारित हुआ है। लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक पर सत्तापक्ष, विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
विपक्ष ने किया बहिर्गमन
लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक का विपक्ष ने विरोध किया। वहीं विधेयक के विरोध में विपक्ष के सदस्यों ने बहिर्गमन किया। ध्वनिमत से लोकतंत्र सम्मान विधेयक 2025 पारित हुआ।.
Comments (0)