NDA ने देश में तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। पीएम मोदी ने रविवार (9 जून) को भारत के प्रधानमंत्री पद पर तीसरी बार शपथ ग्रहण कर ली है। इसके बाद सोमवार (10 जून) से पीएमओ में पदभार संभाल लिया है। इसी बीच देश और दुनिया भर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बधाइयों वाले संदेश आ रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके पीएम मोदी को उनकी जीत की बधाई दी थी।
पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ का ये संदेश भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में डैमेज कंट्रोल के तौर पर सामने आया है
Comments (0)