पीएम मोदी ने आज यानी शुक्रवार को सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया है। इसी के साथ आजादी के 78 सालों बाद प्रधानमंत्री ऑफिस का पता बदल गया है।इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स में पीएमओ को रिलोकेट किया गया है। इस तीर्थ भवन को खास और हाई टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है। पीएम मोदी ने इसके साथ 100 रुपये का सिक्का भी जारी किया है।
पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन 1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन किया
सेवा तीर्थ के साथ-साथ पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन 1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन किया। अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री के मॉडर्न, कुशल और नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस इकोसिस्टम का हिस्सा बताया है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अलग-अलग बैठते थे, लेकिन अब एक छत के नीचे बैठेंगे।
इन जगहों के बदल गए नाम
साउथ ब्लॉक → सेवा तीर्थ
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट → कर्तव्य भवन
राजपथ → कर्तव्य पथ
रेस कोर्स रोड → लोक कल्याण मार्ग
राजभवन/राज निवास → लोक भवन/लोक निवास
एक छत के नीचे पूरी सरकार
आपको बता दें कि, सेवा तीर्थ को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही डेवलप किया गया है। यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला आधुनिक परिसर दारा शिकोह रोड पर मौजूद है। इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। पहले जो ऑफिस अलग-अलग हुआ करते थे। अब वह एक ही कार्यालय के नीचे हुआ करेंगे।
स्मार्ट ऑफिस सुविधाओं से लैस यह केंद्र हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम के साथ प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाता है
Comments (0)