गर्मियों के मौसम में हमें हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए फलों का भी सेवन करना चाहिए। खरबूज, तरबूज आदि जैसे फलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे।
गर्मियों के मौसम में हमें हाइड्रेशन मेंटेन करने के लिए फलों का भी सेवन करना चाहिए। खरबूज, तरबूज आदि जैसे फलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मगर इनके अलावा, कुछ दुर्लभ फल भी होते हैं, जो सिर्फ अप्रैल से जून-जुलाई तक के महीनों में ही मिलते हैं। जैसे कि शहतूत, फालसे और ताड़गोला। शहतूत एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। इस फल का रंग गहरा बैंगनी होता है, जो हमारे हाथों और कपड़ों को भी गंदा कर देता है। मगर क्या आप जानते हैं इस फल के पत्ते खाना भी हमारे लिए फायदेमंद होता है? जी हां, शहतूत के पत्तों में एंटीऑक्सिडेंट्स समेत कई लाभकारी गुण होते हैं, जो बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं। इसके पत्तों में मौजूद तत्व शरीर के ताप को कम करते हैं। आइए जानते हैं इसके पत्ते खाने के फायदों के बारे में।
बीपी कंट्रोल करें
शहतूत के पत्ते पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स के सोर्स होते हैं। ऐसे में यदि हम इन दिनों रोजाना सुबह खाली पेट इसके पत्तों का सेवन करते हैं, तो बीपी कंट्रोल होने लगेगा। गर्मियों में हाई बीपी की समस्या वैसे भी बढ़ जाती है।
शुगर कंट्रोल करें
इस फल का टेस्ट मीठा होता है। मगर इसके पत्ते खाने से डायबिटीज में लाभ होता है। शहतूत के पत्ते में डीएनजे नामक गुण पाया जाता है, जो एंजाइम से मिलकर एक बॉन्ड बनाता है। इसके पत्ते खाली पेट खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। यदि हम इसके पत्तों का अर्क बनाकर रोजाना खाएं, तो शुगर लेवल संतुलित किया जा सकता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करें
शहतूत के पत्तों में विटामिन-सी, विटामिन-ए और जिंक जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं। इनकी मदद से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। गर्मियों में हमें पाचन से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं, जो कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं के चलते होती हैं। ऐसे में हमें इसके पत्तों का सेवन इन महीनों में जरूर करना चाहिए।
Comments (0)