बदलते मौसम के साथ सर्दी, खांसी, बुखार और थकान जैसी परेशानियां होना आम हो जाता है। इसकी अहम वजह शरीर की इम्युनिटी का कमजोर होना है। वहीं, अगर इम्युनिटी अच्छी हो, तो शरीर आसानी से बीमारियों से लड़ सकता है। बदलते मौसम में सही खान-पान, ठीक मात्रा में पानी, पूरी नींद और थोड़ी एक्सरसाइज बहुत जरूरी होती है। हल्का और ताजा खाना शरीर को मजबूत बनाता है। साथ ही, साफ-सफाई और तनाव से दूर रहना भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर हम खुद को मौसम की बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए इन आदतों पर एक नजर डालते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
- रोज गुनगुना पानी पीना चाहिए क्योंकि इससे शरीर साफ रहता है।
- खाने में हरी सब्जियां और मौसमी फल जरूर शामिल करें।
- दिन में सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।
- रोज थोड़ा टहलें या हल्की एक्सरसाइज करें।
- आप चाहें तो योग भी कर सकते हैं।
- डाइट में अदरक, हल्दी और तुलसी जैसी देसी चीजों का इस्तेमाल करें।
- बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना कम खाएं।
- हाथ साफ रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- ज्यादा तनाव लेने से बचें औऱ मन शांत रखें।
- धूप में कुछ देर बैठना भी फायदेमंद साबित होता है।
- मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें।
Comments (0)