भोपाल। राजधानी भोपाल के कई रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में बुधवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कमला नगर, ख्वाजा कॉलोनी, राजीव नगर ए-सेक्टर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसी समय कावड़ी, क्रोमा, डी-मार्ट, पैसिफिक ब्लू, इंडियन कॉफी हाउस, शीशम और आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती रहेगी।
इसके अलावा लालघाटी पेट्रोल पंप, विला अपार्टमेंट, लालघाटी चौराहा, बरेला गांव, लालघाटी रोड, कोहेफिजा हॉस्पिटल, कलेक्टर कार्यालय, कमिश्नर कार्यालय, भोपाल मोटर्स, लोकायुक्त कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में भी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जरूरी काम पहले ही निपटा लें
बिजली कंपनी ने बताया कि निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने नागरिकों से सहयोग करने और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।