बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दो दिवसीय दौरे पर बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और विभिन्न विकास एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
रात्रि चौपाल में करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे कुकरू के सनसेट पॉइंट का अवलोकन करेंगे। इसके बाद ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनेंगे।
सनराइज पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन
28 जून की सुबह 6:30 बजे मुख्यमंत्री सनराइज प्वाइंट और बुच प्वाइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।
पौधरोपण और कॉफी प्लांटेशन का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कुकरू क्षेत्र में विकसित कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और संभावनाओं का जायजा लेंगे।
जनप्रतिनिधियों से संवाद और 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण
दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में शामिल होंगे।