भोपाल: परिसीमन बिल को लेकर देश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बिल का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल का विरोध करना हर सच्चे भारतीय का फर्ज है और देश के सभी सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसका विरोध करना चाहिए। कमलनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि नए परिसीमन के जरिए बीजेपी लोकसभा सीटों का नक्शा इस तरह तैयार करा सकती है, जिससे विपक्षी दलों और उनके मतदाताओं का प्रभाव कम हो जाए।
कमलनाथ बोले- सभी सांसदों को करना चाहिए विरोध
कमलनाथ ने एक्स पर लिखा कि परिसीमन बिल का विरोध करना हर सच्चे भारतीय का फर्ज है। उन्होंने देश के सभी सांसदों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें और बिल का विरोध करें।
राहुल गांधी ने बिल के पीछे की साजिश उजागर की: कमलनाथ
कमलनाथ ने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश के सामने इस बिल के पीछे छिपी साजिश को उजागर किया है।कमलनाथ का आरोप है कि नए परिसीमन के बाद बीजेपी लोकसभा सीटों का नक्शा अपने राजनीतिक हितों के अनुसार तैयार करा सकती है, जिससे उसके विरोधी दलों और मतदाताओं के वोट का प्रभाव निष्प्रभावी हो सकता है।पूर्व मुख्यमंत्री ने परिसीमन बिल को भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताते हुए लोगों से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी को एक साथ खड़े होने की जरूरत है।