मध्यप्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। अधिकांश जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 12 से अधिक जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में भी अगले एक-दो दिनों के भीतर मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हालांकि कुछ इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रह सकता है।
जानिए अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
2 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 3 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
बैतूल, खंडवा, देवास, अशोकनगर, डिंडोरी, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
3 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 4 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
बड़वानी, धार, रायसेन, हरदा, खरगोन, देवास और छिंदवाड़ा में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।
भोपाल, विदिशा, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
4 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 5 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी और छिंदवाड़ा जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है।
सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, सिवनी, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा में भारी बारिश होने का अनुमान है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
5 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 6 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
गुना, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर और मैहर जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, अशोकनगर, सतना, अनूपपुर, जबलपुर और दमोह में भारी बारिश की संभावना है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।