JP Nadda - कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। बीजेपी के शीर्ष नेता निरंतर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कर्नाटक के तुमकुर में एक जनसभा को संबोधित किया।
राज्य की जनता ने बीजेपी सरकार बनाने का मन बना लिया है
जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जब मैं आप लोगों का उत्साह देखता हूं, तो मैं समझ जाता हूं कि, यहां की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने आगे कहा कि, आपने (जनता) राज्य के विकास के लिए जो फैसला लिया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद करता हूं।
2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार में सबसे आगे था
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, याद करो 2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार में सबसे आगे था। 2जी, 3जी, कॉमनवेल्थ जैसे घोटाले हो रहे थे, हर तरह से भ्रष्टाचार था। वहीं आज भारत मजबूती के साथ विश्व के मंच पर अपनी हिस्सेदारी अदा कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, ये बदलता भारत है। भारत कमजोर नहीं है, भारत छोटा नहीं है। एक बार फिर नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष बोलते हुए कहा कि, ये परिवारवाद वालों ने भारत को छोटा और कमजोर बनाया था।
कांग्रेस का ध्यान केवल राहुल गांधी की रीपैकेजिंग पर है
जेपी नड्डा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कांग्रेस पर प्रहार बोलते हुए कहा कि, ऐसी पार्टी (कांग्रेस) जिसको भारत की जनता पर विश्वास नहीं है, ऐसे नेता जिनको भारत के लोगों पर विश्वास नहीं है, ऐसी पार्टी और नेता को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी आज भी वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है, वे आज भी राहुल गांधी के पीछे हैं, चाहे वह सफल हों या नहीं। राहुल की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि, उनकी ( राहुल गांधी ) रीपैकेजिंग के बाद रीपैकेजिंग जारी है। वे अभी भी परिवार की राजनीति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - लंदन वाले बयान पर Rahul Gandhi ने दी सफाई, संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में रखा अपना पक्ष
Comments (0)