भोपाल - चुनावी साल को देखते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ( Kamal Nath) ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीसीसी चीफ ने मप्र में सरकार आने पर महिलाओं को हर साल 18 हजार रुपये देने की घोषणा की है। कमलनाथ (Kamal Nath) ने ट्वीच कर कहा कि, यह विश्व की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।
प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है
आपको बता दें कि, प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए अपने चुनावी पिटारे में से लुभावने उपहारों की झड़ी लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है।
ये भी पढ़ें - Kawasi Lakhma : केजरीवाल के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कवासी लखमा का कटाक्ष, बोले – केजरीवाल राज्य को क्या देगा झाड़ू
महिलाओं को प्रतिवर्ष 18000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18000 रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।
यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है
कमलनाथ ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे। जय मध्य प्रदेश। जय मध्य प्रदेश की नारी।
ये भी पढ़ें - Baba Ramdev : बीजेपी सांसद ने बाबा रामदेव को बताया नकली खाद्य बेचने वालों का सम्राट
Comments (0)