पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंड की अगुआई वाली कमिटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की रिपोर्ट सौंप दी है। कमिटी ने देशभर में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की है। आपको बता दें कि, 32 दलों ने एकसाथ चुनाव कराने का किया समर्थन किया है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, चुनाव आयोग का काम लोकतंत्र कायम करने का है। उन्हें लोकतंत्र कायम करने में रोल अदा करना चाहिए।