हाल ही में हुए हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद इंडी गठबंधन में दरार देखने को मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि, वह मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ इंडिया ब्लॉक का भी नेतृत्व कर सकती हैं। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि, वह इंडिया ब्लॉक की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वह “इसका संचालन कर सकती हैं”। वहीं आगे उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उन्हें मौका मिला तो वह विपक्षी दल की कमान संभालेंगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी उन लोगों पर है जो इसका नेतृत्व कर रहे हैं।
Comments (0)