हाल ही में योगी सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के द्वारा यादव समाज पर विवादित टिप्पणी किये जाने पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव आगबबूला हो गए हैं। नारायण के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्री जी को सन्मति दे भगवान! यदि अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते।
नारायण के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना।