Shaheed diwas - देश में शहीदों के सम्मान उनके बलिदान को याद करने के लिए आज का दिन (23 मार्च) को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले भगत सिंह उनके साथी राजगुरु, सुखदेव को आज श्रद्धांजलि दी जाती है। (Shaheed diwas ) देश के उन सभी शहीदों को शत-शत नमन जिन्होंने अपने से ऊपर देश को रखकर अपनी जान भी देश के नाम कर दी।
देश जब भी इन्हें याद करता है तो गर्व महसूस करता है
आज के दिन भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी जाती है। भारत के इन सपूतों ने देश को अपने से ऊपर रखकर फांसी को गले लगाया था। देश जब भी इन्हें याद करता है तो गर्व महसूस करता है। ये वो महान हस्तियां हैं, जिनके योगदान को देश कभी नहीं भूल पाएगा।
पीएम मोदी ने किया शहीदों को नमन (Shaheed diwas )
शहीद दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने तीनों (भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू) के बलिदान को याद करते हुए ट्वीट कर लिखा कि, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को भारत हमेशा याद रखेगा। ये ऐसे महान व्यक्ति हैं। जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान दिया।
केंद्रीय गृहमंत्रा अमित शाह ने शहीदों को किया याद
गृह मंत्री अमित शाह ने शहीदों को याद करते हुए लिखा कि, इन सपूतों ने अपने विचारों और प्राणों से सींचकर क्रांतिभाव से संचार किया है। उसे इतिहास हमेशा याद रखेगा। इन सपूतों का शौर्य और देशप्रेम युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। इसके साथ ही कहते दिखे कि मैं सभी देशवासियों के साथ चंरण वंदन करता हूं।
केजरीवाल का ट्वीट
दिल्ली के सीएम अरवेंद केजरीवाल ने देश के लिए अपनी जान गवाने वालों को याद करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि, देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वालों को मेरा कोटि-कोटि नमन है
ये भी पढ़ें - MP News: चौथे कार्यकाल के ‘तीन साल बेमिसाल’ पर सीएम शिवराज देंगे मध्य प्रदेश के युवाओं को विशेष सौगात
Comments (0)