इन दिनों देशभर में सबसे ज्याद भाव बढ़े तो वो है टमाटर। टमाटर की कीमत आसमान छू रही हैं। टमाटर तो ऐसा लाल हुआ कि, सड़कों पर लोग टमाटर और हरी सब्जियों को लेकर हंगामा करने लगे। वहीं टमाटर पर राजनीतिक दलों का तो रुख कुछ इस तरह से बदल गया है कि, माला पहने हुए दिखाई देने लगे हैं।
सुशील गुप्ता राज्यसभा के अंदर टमाटर-अदरक की माला पहनकर पहुंचे थे तो उन्होंने कहा कि, वो ये माला केंद्रीय मंत्री को भेंट के रुप में देंगे।