नागालैंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi ) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, कांग्रेस की नीति वोट पाओ और भूल जाओ की है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। पीएम (PM Modi ) ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने दिल्ली से रिमोट के जरिए पूर्वोत्तर को नियंत्रित किया। जबकि बीजेपी 8 राज्यों को ‘अष्टलक्ष्मी' मानती है।
कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था - PM Modi
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमारा यह प्रयास है कि, दिल कि दूरियां भी मिटें और दिल्ली से भी दूरी कम हो। बीते 9 वर्षों में मैं खुद दर्जनों बार यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि, दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने (कांग्रेस) परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है । कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि भ्रष्ट पार्टियों की तिजोरी में जाता था।
पिछले कुछ बर्षों में युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया हैं
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, देश अपने लोगों पर विश्वास करने से नहीं, बल्कि उन पर भरोसा करने से चलता है। उन्होंने कहा कि, नागालैंड के लिए हमारे पास शांति, विकास और समृद्धि का मंत्र है, इसलिए BJP-NDPP पर विश्वास करते हैं। राज्य के पिछले कुछ बर्षों में युवाओं ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया हैं। लोगों का सम्मान और उनकी समस्याओं का समाधान करके ही देश को चलाया जा सकता है।
केंद्र सरकार नागालैंड के हजारों परिवारों को फ्री राशन दे रही है
पीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इससे पहले पूर्वोत्तर में फूट डालो की राजनीति होती थी, अब हमने इस स्थिति को बदला है। उन्होंने आगे कहा कि, पहले लोगों को राशन नहीं मिलता था,जिसके पास राशन कार्ड थे, उन्हें पैसे देने के बाद भी राशन नहीं मिल पाता था, लेकिन आज केंद्र सरकार नागालैंड के हजारों परिवारों को फ्री राशन दे रही है। हमारा ध्यान गरीब, महिला,आदिवासी के उत्थान पर केंद्रित हैं।
ये भी पढ़ें - Digvijay Singh : कश्मीर फाइल्स फ़िल्म को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मंत्री डंग ने किया तीखा पलटवार
Comments (0)